विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2017

मिस्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 50 पुलिसकर्मी मारे गए

मिस्र की राजधानी काहिरा के निकट आतंकवादियों के एक ठिकाने पर हुई मुठभेड़ में कम से कम 50 पुलिसकर्मी मारे गए और कई घायल हो गए.

मिस्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 50 पुलिसकर्मी मारे गए
मिस्र में आतंकवादियों के साथ संघर्ष में 50 पुलिसकर्मी मारे गए
  • मिस्र में आतंकवादियों के साथ संघर्ष में 50 पुलिसकर्मी मारे गए
  • काहिरा के निकट आतंकवादियों के एक ठिकाने पर हुई मुठभेड़
  • पुलिसकर्मियों की संख्या 50 बताई है जिसमें कई अधिकारी शामिल हैं
काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा के निकट आतंकवादियों के एक ठिकाने पर हुई मुठभेड़ में कम से कम 50 पुलिसकर्मी मारे गए और कई घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि गीजा प्रशासनिक क्षेत्र के अल-वहत अल-बहरिया इलाके में कल देर शाम यह मुठभेड़ हुई. सुरक्षा सूत्रों ने मारे गए पुलिसकर्मियों की संख्या 50 बताई है जिसमें कई अधिकारी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: मिस्र में आतंकवादियों के साथ हुए संघर्ष में 14 पुलिस अधिकारी मारे गये

बहरहाल, गृह मंत्रालय ने कहा कि 11 अधिकारियों सहित कुल 16 पुलिसकर्मी मारे गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि पुलिस ने 15 आतंकवादियों को ढेर कर दिया. उसने यह भी कहा कि 13 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. किसी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है.

VIDEO: आतंक की कायराना करतूत, घर आए जवान की हत्या
मिस्र के गृह मंत्री ने कल देर शाम छापेमारी को लेकर एक बयान जारी किया था, लेकिन मृतकों की संख्या की जानकारी नहीं दी थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
50 Policemen Killed, Terrorist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com