विज्ञापन

बाढ़ आई और गुफा में ही फंस गए... लाओस में हफ्तेभर से गुफा में फंसे 5 लोगों को बचाया गया, 2 अब भी लापता

लाओस की एक गुफा में हफ्तेभर पहले 7 लोग फंस गए थे. इनमें से 5 लोगों को बचा लिया गया है. दो अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

बाढ़ आई और गुफा में ही फंस गए... लाओस में हफ्तेभर से गुफा में फंसे 5 लोगों को बचाया गया, 2 अब भी लापता
लाओस में गुफा में 19 मई को 7 लोग फंस गए थे.
PTI
  • लाओस में मिडिल क्षेत्र की एक गुफा में बाढ़ के कारण सात लोग फंस गए थे, जिनमें से पांच जिंदा मिल गए हैं
  • ये लोग 19 मई को जायसोमबून प्रांत की गुफा में गए थे, लेकिन अचानक आई बाढ़ ने रास्ता बंद कर दिया था
  • रेस्क्यू टीम ने बताया कि दो लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है, जबकि पांच सुरक्षित हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

लाओस में एक गुफा में हफ्तेभर से ज्यादा समय से फंसे 5 लोग जिंदा मिल गए हैं. हालांकि, दो लोग अब भी लापता है. रेस्क्यू टीम ने बुधवार को मिडिल लाओस में बाढ़ से भरी एक गुफा में 7 लोग फंस गए थे, जिनमें से 5 जिंदा हैं. 

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल लाओ और थाई रेस्क्यू टीम ने बताया कि ये लोग 19 मई को जायसोमबून प्रांत की एक गुफा में घुसे थे लेकिन भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ ने गुफा से बाहर निकलने का रास्ता बंद कर दिया और सातों अंदर ही फंसे रह गए.

लाओ के 'रेस्क्यू वॉलेंटियर फॉर पीपल' के बौनखाम लुआंगलाथ ने न्यूज एजेंसी AP को बताया कि 5 लोग सुरक्षित हैं और जिंदा हैं लेकिन दो लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

इस ऑपरेशन में शामिल एक थाई रेस्क्यू टीम के सदस्य ने एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें दिख रहा है कि कैसे गोताखोरों ने गुफा में फंसे लोगों को ढूंढ निकाला. इस फुटेज में सिर पर लैंप लगाए हुए लोग बाढ़ के पानी से घिरी एक चट्टान पर बैठे हुए दिखाई देते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

यह गुफा जायसोमबून प्रांत के लोंगचेंग जिले के एक ऊबड़-खाबड़ और दूरदराज के इलाके में है. यह राजधानी वियनतियाने से लगभग 120 किलोमीटर उत्तर में है. मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने बताया कि वहां का पहाड़ी इलाका बहुत मुश्किल है और भारी बारिश ने उनके काम में रुकावट डाली है.

थाई रेस्क्यू टीम ने एक वीडियो में बताया कि गुफा तक पहुंचने के लिए पैदल लगभग 4 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है. गुफा में जाने का रास्ता भी काफी संकरा है और एक बार में सिर्फ एक ही व्यक्ति वहां से जा सकता है.

अब तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि गांव वाले गुफा के अंदर क्यों गए थे? हालांकि, बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग अक्सर सोने की तलाश में इस गुफा में आते-जाते रहते थे, जबकि अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों के चलते लोगों को गुफा में जाने की बार-बार चेतावनी दी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com