दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस स्थित राहत शिविर पर इजरायल ने हवाई हमला किया. जिसमें 20 फिलिस्तीनी मारे गए. स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार को इजरायली युद्धक विमानों ने मवासी क्षेत्र में राहत शिविर पर मिसाइल से हमला किया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में फिलिस्तीनी सिविल डिफेंस ने एक प्रेस बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया कि उनकी टीम इजरायली हमले के बाद टेंटों में लगी आग को बुझाने का काम कर रही है.
इजरायली हमले में बच्चों की भी मौत
चिकित्सकों ने सिन्हुआ को बताया कि बचाव दल ने पांच बच्चों सहित 20 मृतकों के शव निकाले और दर्जनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इजरायली सेना ने अब तक इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है. बता दें, हमला उस इलाके पर किया गया है जिसे इजराइल की ओर से मानवीय तौर पर सुरक्षित घोषित किया गया था. 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायली सीमा से हमास के हमले का जवाब देने के लिए इजरायल गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला कर रहा है.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
अब तक 44000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत
हमास के उस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 लोग बंधक बन गए थे. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को एक बयान में कहा कि गाजा में चल रहे इजरायली हमलों में अब तक मारे गए फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 44,532 हो गई है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं