विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2016

पाकिस्तान: ईद के मौके पर बाइक स्टंट दिखा रहे 10 लोगों की मौत, 100 घायल

Also Read in
पाकिस्तान: ईद के मौके पर बाइक स्टंट दिखा रहे 10 लोगों की मौत, 100 घायल
  • अलग-अलग शहरों में हुई ये घटनाएं
  • कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही
  • पुलिस ने अभिभावकों से की अपील
लाहौर: ईद के मौके पर पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में बाइक पर स्टंट करने के चक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा जख्मी हो गए। पंजाब आपात सेवा के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में बाइक पर स्टंट दिखाने के दौरान सात लोगों, बहावलपुर में दो और लाहौर में एक की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए।

घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से कुछ की हालत नाजुक बतायी गयी है। पुलिस ने लाहौर और फैसलाबाद से 50 से ज्यादा युवाओं को गिरफ्तार किया और 1,000 से ज्यादा बाइकों को जब्त किया।

लाहौर के पुलिस प्रमुख अमीन वेइंस ने लोगों से अपील की, ''अभिभावकों को अपने बच्चों को जान पर खेलने देने से रोकना चाहिए।'' उन्होंने कहा कि पुलिस और यातायात कर्मियों को लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले युवाओं को गिरफ्तार करने और उनकी गाड़ियों को जब्त करने का निर्देश दिया गया है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्‍तान, ईद, बाइक पर स्‍टंट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com