विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2015

सीरिया में इस महीने कम से कम 1.2 लाख लोग विस्थापित: संयुक्त राष्ट्र

सीरिया में इस महीने कम से कम 1.2 लाख लोग विस्थापित: संयुक्त राष्ट्र
फाइल फोटो
बेरूत: संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता करने वाले अधिकारियों ने कहा है कि सीरिया में इस माह कम से कम 1.2 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।

यूएन ऑफिस फॉर कोऑर्डिनेशन ऑफ ह्यूमन अफेयर्स ने कहा कि अलेप्पो, हामा और इदलिब प्रांतों से लोग पांच अक्टूबर से 22 अक्तूबर के बीच अपने घर छोड़कर गए। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने कहा कि अधिकतर लोग इन तीन प्रांतों में बने रहे लेकिन कुछ पास ही में स्थित तुर्की सीमा के पास शिविरों में चले गए। उन्होंने कहा कि अलेप्पो के अधिकतर लोग शहर के पश्चिम में गांवों और कस्बों की ओर चले गए।

दुजारिक ने कहा कि इन विस्थापित सीरियाई लोगों को टैंट, घर के सामान, भोजन, पानी और सफाई व्यवस्था की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मानवतावादी मदद के सहयोगी अपनी ओर से मदद बढ़ा रहे हैं। पके भोजन और सीधे सेवन योग्य भोजन का वितरण इन तीन प्रांतों में विस्थापितों के बीच शुरू हो गया है लेकिन इसे बढ़ाए जाने की जरूरत है।

सीरिया में जारी गृहयुद्ध का यह पांचवा साल है। इस गृहयुद्ध में 2.5 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। युद्ध से पहले सीरिया की 2.3 करोड़ की जनसंख्या में से लगभग आधे लोग विस्थापित हो चुके हैं।

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
संयुक्त राष्ट्र, United Nations, सीरिया, Syria, गृहयुद्ध, सीरिया संकट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com