महाराष्ट्र में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. 21 अक्टूबर को चुनाव हैं. सियासी पार्टियां खास तौर पर युवाओं पर ध्यान दे रही हैं क्योंकि 9 करोड़ कुल मतदाता हैं, जिनमें 1 करोड़ 6 लाख मतदाता युवा हैं. ऐसे में हम मुंबई के स्कूल ऑफ ब्रॉडकास्टिंग एंड कम्युनिकेशन पहुंचे जहां हमने युवाओं से चुनाव को लेकर उनकी उम्मीदों पर बात की है.