Eyes on Writers’ Building: पश्चिम बंगाल में आज एक बड़े राजनीतिक और सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं. ब्रिगेड परेड ग्राउंड से लेकर राइटर्स बिल्डिंग तक माहौल पूरी तरह से बदलता नजर आ रहा है. रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर “हे नूतन” की गूंज के साथ नए दौर और नए बदलाव का संदेश भी दिया जा रहा है.
शहर भर में लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग्स और नेताओं की मौजूदगी इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है. वहीं ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग, जहां से कभी बंगाल की राजनीति संचालित होती थी, अब एक बार फिर सुर्खियों में है. दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में यहीं से नए नेतृत्व की शुरुआत हो सकती है, जिससे बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.