टीएमसी छोड़ बीजेपी में जाएंगी सुष्मिता देव? NDTV पर किया बड़ा खुलासा

एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में पूर्व टीएमसी सांसद ने पार्टी से अपने इस्तीफे और भविष्य की राजनीतिक योजनाओं पर बेबाकी से अपनी बात रखी. उन्होंने स्पष्ट किया कि असम में काम करने के लिए टीएमसी उनके लिए सही विकल्प नहीं रह गई थी. अपने इस्तीफे के पीछे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की भूमिका को स्वीकार करते हुए, उन्होंने कहा कि असम के विकास के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करना जरूरी है. इंटरव्यू के दौरान 'अवसरवादी' कहे जाने के सवाल पर बागी नेता ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पलटवार करते हुए पूछा कि क्या राहुल गांधी और ममता बनर्जी द्वारा अतीत में लिए गए राजनीतिक गठबंधन के फैसले अवसरवादिता नहीं थे? उन्होंने साफ चेतावनी दी कि इस मुद्दे पर बेवजह सवाल उठाने वालों को वह मुंहतोड़ जवाब देंगी. क्या वह अब जल्द ही बीजेपी में शामिल होने जा रही हैं? इस अहम सवाल पर उन्होंने क्या संकेत दिए और असम को लेकर उनकी क्या योजनाएं हैं, देखिए इस एक्सक्लूसिव और बेबाक इंटरव्यू में.

संबंधित वीडियो