Suvendu Adhikari Oath Ceremony: गोरखा जोश, छाऊ एनर्जी...सुभेंदु के शपथ ग्रहण में ब्रिगेड ग्राउंड की तैयारी देखें

Brigade Parade Ground Kolkata LIVE: कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य आयोजन से पहले तैयारियां जोरों पर हैं. पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे कलाकार अपनी सांस्कृतिक विरासत का रंग बिखेरते नजर आए. कूचबिहार का पारंपरिक ‘भावैया’ गीत हो या गोरखा समुदाय का जोश, हर प्रस्तुति में अपनी मिट्टी की खुशबू साफ दिखी.
छाऊ नृत्य की एनर्जी और मेहनत ने खास आकर्षित किया, जिसमें रामायण और महाभारत की झलक देखने को मिली. झारग्राम और आदिवासी इलाकों से आए कलाकारों ने भी पारंपरिक वेशभूषा में दमदार प्रदर्शन की झलक दिखाई. डफली और ढाक की थाप पर थिरकते कदम और चेहरे पर मुस्कान, बंगाल की समृद्ध संस्कृति और विविधता को बखूबी दर्शा रहे हैं.