NDTV Khabar

"यह तृणमूल की सामान्‍य परंपरा" : भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री 

 Share

केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार ने आज कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस कार्रवाई को लेकर ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने एनडीटीवी को बताया, "यह तृणमूल की राजनीति की सामान्य परंपरा है. भाजपा राज्यों में हम लोकतांत्रिक विरोध की अनुमति देते हैं. वे विरोध को कभी नहीं रोकते हैं." कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भाजपा शासित राज्यों  में विरोध प्रदर्शन से रोकने के बारे में पूछे जाने पर सरकार ने जवाब दिया, "आपको सेब की तुलना सेब से करनी चाहिए, यह अलग स्थिति है." सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी ने भारी विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सहित कई भाजपा नेताओं को आज कोलकाता पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. 



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com