कोलकाता में 73 वर्षीय व्यापारी नेता पर सरेआम थप्पड़ और अंडों से हमला

  • 2:14
  • प्रकाशित: जुलाई 03, 2026

कोलकाता के व्यापारिक जगत से एक बेहद हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है. शहर के सबसे पुराने और बड़े थोक बाजारों में से एक, पोस्ता बाजार (Posta Bazaar) को गुरुवार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इस बंद के पीछे की वजह एक 73 साल के बुजुर्ग व्यापारी नेता के साथ हुई बेरहमी और बदसलूकी है. पोस्ता बाजार मर्चेंट्स एसोसिएशन (Posta Bazaar Merchants’ Association) के जनरल सेक्रेटरी, 73 वर्षीय विश्वनाथ अग्रवाल के साथ कुछ लोगों ने न सिर्फ गाली-गलौज की और थप्पड़ मारा, बल्कि उन पर अंडे भी फेंके. इस अपमानजनक घटना के बाद पूरे बाजार के व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया है