देश की हर बड़ी और अहम खबर पर आज 'माइक ऑन है'! पश्चिम बंगाल में कोलकाता एयरपोर्ट के विस्तार और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हवाई पट्टी के बिल्कुल करीब स्थित एक मस्जिद को शिफ्ट करने का आदेश दिया गया है. इसके विरोध में ममता सरकार के पूर्व मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी और उनके समर्थकों ने वहीं नमाज पढ़ने की जिद ठान ली, जिसके चलते एयरपोर्ट के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी. जानिए कैसे इस फैसले की गूंज अब बांग्लादेश तक पहुंच गई है और वहां बीजेपी विधायक को धमकियां दी जा रही हैं.
भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन
देश के लिए गर्व का पल! प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली और दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है. भारत अब दुनिया के उन 5 देशों में शामिल हो गया है जिनके पास यह आधुनिक और ईको-फ्रेंडली तकनीक है. जानिए क्या है इस 10 कोच वाली ट्रेन की खासियत और कितना होगा इसका किराया.
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और आमिर खान का बयान
नीट (NEET) मामले और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का आमरण अनशन 20वें दिन भी जारी है. वांगचुक ने चेतावनी दी है कि वह 'भूत बनकर लौटेंगे'. इस बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा जाता था कि 'थ्री इडियट्स' में फुनसुक वांगड़ू का किरदार वांगचुक से प्रेरित था.
इसके अलावा वीडियो में देखें:
राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के बाद की ताजा कार्रवाई और SIT की रिपोर्ट.
यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार की भव्य तैयारियां और कड़े नियम.
संभल में अवैध अतिक्रमण और मजार पर योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन.