आज जुमे (शुक्रवार) के दिन देश के तीन अलग-अलग राज्यों—उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में अवैध निर्माण और नमाज़ की जगहों को लेकर भारी तनाव और एक्शन देखने को मिल रहा है. संभल में सरकारी और बंजर ज़मीन पर अवैध रूप से बने इमामबाड़े और मज़ार पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया है. दूसरी तरफ, कोलकाता एयरपोर्ट के ऑपरेशनल ज़ोन में मौजूद 136 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रोके जाने पर भारी पुलिस बल तैनात है और इलाके में धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी गई है. वहीं, मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित भोजशाला परिसर के बाहर सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार नमाज़ के लिए अलग जगह तय की गई है. इस वीडियो में देखिए ग्राउंड ज़ीरो से NDTV संवाददाताओं की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और जानिए इन तीनों मामलों की पूरी हकीकत.