MIC On Hai: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों और राज्य में नए राजनीतिक समीकरणों के बीच 'बुलडोजर नीति' को लेकर देश की सियासत चरम पर है। एनडीटीवी इंडिया के विशेष शो "माइक ON है सुचरिता कुकरेती के साथ" में आज इसी मुद्दे पर सबसे तीखी बहस देखने को मिली। आसनसोल हिंसा के आरोपियों और कोलकाता सहित विभिन्न इलाकों में अवैध निर्माणों व टीएमसी दफ्तरों पर चल रहे पीले पंजे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह भड़क उठी हैं। ममता दीदी ने इस कड़े एक्शन को बदले की राजनीति बताया है, जबकि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की नई सरकार इसे जीरो टॉलरेंस की नीति कह रही है