दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी के अंदर गेट तोड़ने का आरोप लगा है. गेट तोड़ते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में चेहरा ढककर कुछ लड़के गेट तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जामिया कैंपस के अंदर का ये गेट है. गेट हॉस्टल और कैंपस को जोड़ता है. पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है. हालांकि, जानकारी के मुताबिक, कल ही जामिया एडमिनिस्ट्रेशन ने गेट नंबर 4 को सील कर दिया था. लेकिन आप देखिए देर रात जो तस्वीरें सामने आईं वो चौंकाने वाली हैं.