Sucherita Kukreti | Bulldozer Action |गरजा बुलडोजर तो भड़क उठीं Mamata 'दीदी', दंगाइयों पर एक्शन तेज!

MIC On Hai: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भड़की हिंसा के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार का 'योगी मॉडल' एक्शन तेजी से आगे बढ़ रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक 21 मुख्य उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके तुरंत बाद दंगाइयों और अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे "बदले की राजनीति और असंवैधानिक" करार दिया है। ममता दीदी के इस पलटवार के बाद बंगाल की सियासत में भूचाल आ गया है। देखिए ग्राउंड जीरो से इस बड़े राजनीतिक टकराव और बुलडोजर एक्शन की पूरी रिपोर्ट।

संबंधित वीडियो