नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में आम लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी हिस्सा ले रहे हैं. इस प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.