टारगेट टाइगर नहीं कोई और बड़ा सेलेब्रिटी था - शूटर रिहान फूल सिंह ऋतिक ने कबूला

  • 16:52
  • प्रकाशित: अक्टूबर 21, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा हुआ है कि टाइगर असली टारगेट थे ही नहीं, वे तो प्लान बी थे. गिरफ्तार तीनों शूटर्स - रिहान, फूल सिंह और ऋतिक बालिग हैं और इनकी पहली बार तस्वीरें सामने आई हैं. पुलिस पूछताछ में इन्होंने कबूला कि वे मुंबई में किसी और बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी या नेता को मारने आए थे, लेकिन पहले टारगेट तक पहुंचना मुश्किल लगा तो टारगेट बदल दिया. पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ के एक फैन की रील देखी जिसमें फैन कह रहा था कि टाइगर के साथ पुलिस सुरक्षा नहीं रहती. उसके इंस्टाग्राम से और वीडियो देखकर 10 दिन तक रेकी की और रविवार शाम 7 बजे जब एक्टर फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे तो फायरिंग कर दी. इसके लिए 2 लाख देने का वादा था लेकिन सिर्फ 35 हजार मिले. मकसद बॉलीवुड में दहशत फैलाना था.

संबंधित वीडियो