त्रिपुरा युवक का मजाक पड़ा भारी, FIR दर्ज, माफी के बाद भी नहीं बचेगा आमिर शौकीन!

  • 6:24
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026

दिल्ली में त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी का मामला सामने आया है. जिस कंटेंट क्रिएटर पर आरोप लगा है उसका नाम आमिर शौकीन है. आमिर शौकीन पर त्रिपुरा के युवक से नस्लीय टिप्पणी का आरोप लगा है. वीडियो सामने आने के बाद त्रिपुरा पुलिस एक्शन में आई और केस दर्ज किया. दिल्ली पुलिस भी आरोपी के घर पहुंच चुकी है. वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वीडियो पोस्ट कर कड़ी निंदा की और कहा इस शैतान को सजा जरूर मिलेगी. विवाद बढ़ने के बाद कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन ने सफाई दी, त्रिपुरा के लोगों से माफी मांगी और वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया. सुनिए, आमिर शौकीन ने अपनी सफाई में क्‍या कहा...