मध्यप्रदेश का सियासी संकट भोपाल और बेंगलुरु के रास्ते दिल्ली पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में आज इस मुद्दे पर सुनवाई हुई. कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने कहा, 'यदि उपचुनाव होने तक कांग्रेस सरकार को सत्ता में बने रहने दिया जाता है तो इससे आसमान नहीं गिरने वाला है और शिवराज सिंह चौहान की सरकार को जनता पर थोपा नहीं जाना चाहिए.' साथ ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इधर कहा है कि सिंधिया को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जा रहा था. उधर भोपाल में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए. कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे. जहां एक तरफ कांग्रेस आरोप लगा रही है कि बीजेपी ने विधायकों को बंधक बना कर रखा है वहीं बीजेपी इससे इनकार कर रही है.