SIR-CEC ज्ञानेश कुमार विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को दिया 10 दिन का वक्त, चुनाव आयोग से फिर मांगा जवाब

  • 4:36
  • प्रकाशित: अक्टूबर 27, 2026

चुनाव आयोग SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त पर अब 13 नवंबर नहीं 17 नवंबर को सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को हलफनामे पर जवाब देने के लिए 10 दिनों का समय दिया है. चुनाव आयोग को भी अतिरिक्त हलफनामा देने के लिए 10 दिन का वक्त दिया गया है.  सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत की बेंच में राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर सुनवाई हुई. चुनाव आयोग के कामकाज और विभिन्न राज्यों में SIR प्रक्रिया को लेकर दायर याचिकाओं पर अब दिवाली छुट्टियों के बाद नवंबर दूसरे हफ्ते में सुनवाई. याचिकाकर्ताओं की तरफ से विकास सिंह पेश हुए, जिन्‍होंने कहा- चुनाव आयोग ने हलफनामा कल शाम ही दाखिल किया है, उस पर जवाब देना है, दावे सही नहीं हैं ये बताना है. इसके बाद कोर्ट ने सभी याचिकाकर्ताओं को 10 दिन में जवाब दाखिल करने को कहा.

संबंधित वीडियो