Guwahati Hotel Firing: असम की राजधानी गुवाहाटी में सोमवार शाम एक होटल के भीतर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई. घटना GS रोड स्थित बोरा सर्विस क्षेत्र के होटल 'बिलास इन' में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने कई लोगों पर गोलियां चला दीं. जानकारी के अनुसार हमलावरों ने कुल छह लोगों को निशाना बनाया. गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.