PM Modi Israel Visit: इजरायल के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गुरुवार को प्रतिनिधि मंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस दौरान रक्षा- सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और कृषि जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर बातचीत हुई. इसके बाद कई एमओयू पर दस्तखत किए गए. पीएम मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू की मौजूदगी में समझौतों का आदान प्रदान किया गया.