Kachehri With Meenakshi Kandwal | Netflix Cases: क्या आप भी रात को सिर्फ 'एक एपिसोड' देखने बैठते हैं और बिना मर्जी के सुबह के 4 बजा देते हैं? आज सुर्खियों में अमेरिका का टेक्सस कोर्ट है, जहां दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी जाइंट (OTT Giant) नेटफ्लिक्स पर इतिहास के सबसे बड़े 'माइंड मैनिपुलेशन' यानी दिमागी हेरफेर का बेहद संगीन मुकदमा दर्ज हुआ है। कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि नेटफ्लिक्स अपने मुनाफे के लिए करोड़ों यूजर्स को जानबूझकर 'डिजिटल ड्रग' का आदी बना रहा है।