पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह के बीच पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात ऐसे वक्त हो रही है, जब पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी में चल रही उठापटक को शांत करने के लिए आलाकमान जद्दोजहद में जुटा है.