नालंदा जिले के राजगीर में चल रहे मलमास मेले में बड़ा हादसा हो गया. मेले में लगाए गए 'सुनामी झूला' से एक युवक झूलने के दौरान नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.