विधान परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता इमरान मसूद का कहना है कि BJP के खिलाफ देशभर में गुस्सा है. इसलिए बनारस, पटना और नागपुर में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है. उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी ने वाराणसी की सीट जीत ली है, जो बीजेपी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. बीजेपी के उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है.