Delhi Floods: Yamuna का जलस्तर अब भी खतरे के पार, Hathinikund Bairage से 1 घंटे में 2 बार छोड़ा पानी

  • 3:18
  • प्रकाशित: सितम्बर 06, 2025

Delhi Floods: दिल्ली इन दिनों दोहरी मार झेल रही है. एक तरफ बारिश और दूसरी तरफ बाढ़ से दिल्ली वाले परेशान हैं. लगातार हो रही बारिश और बाढ़ (Yamuna Flood) से हालात खराब हैं. हालांकि शुक्रवार से यमुना का जलस्तर घट रहा है, लेकिन फिर भी निचले इलाकों में बाढ़ का संकट जारी है, क्यों कि खतरा अभी टला नहीं है. यमुना अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. शनिवार सुबह 6 बजे यमुना के पानी का स्तर 206.65 दर्ज किया गया.जबकि सुबह 5 बजे यह 206.67 था. बता दें कि यमुना का खतरे का निशान 205.33 होता है.सुबह 6 बजे हथनी कुंड बैराज से 58216 क्यूसेक, वज़ीराबाद बैराज से 120220 क्यूसेक, ओखला बैराज से 218028 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. #DelhiFloods #YamunaRiver #FloodCrisis #HathinikundBairage

संबंधित वीडियो