राम कथा पर सियासत- अखिलेश के विरोध पर राजा भैया का पलटवार, कुंडा में कैसा है माहौल

  • 12:32
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026

प्रतापगढ के कुंडा में आज से राम कथा का आगाज होने जा रहा है. 4 दिनों तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित हिरेन कृष्ण शास्त्री राम कथा सुनाएंगे. इस आयोजन की मेजबानी कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया कर रहे हैं. कथा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं. कल पूरे कुंडा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई. अब कथा के आयोजन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस के जवानों की तैनाती से लेकर पूरे कथा परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की व्यवस्था की गई है. प्रतापगढ के कुंडा में भक्ति और आस्था का समागम होने जा रहा है.

संबंधित वीडियो