राहुल गांधी के समर्थन में विदेशी नेता के नारे, अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, होगी SIT जांच?

  • 2:34
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026

राहुल गांधी और कांग्रेस के समर्थन में विदेशी नेता के नारे लगाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. SIT की जांच अब इस मामले में बात की जा रही है, तेलंगाना सरकार से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग भी की गई है. तो फेसबुक, इंस्टाग्राम, X और यूट्यूब से वीडियो हटाने के अंतरिम आदेश देने की यहां पर कोर्ट से गुहार लगाई गई है. भारत में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एक विदेशी राजनीतिक प्रतिनिधि द्वारा कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थन में बयान देने तथा 'वोट चोर गद्दी छोड़' का नारा लगाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. याचिकाकर्ता जाहिद अली ने अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दाखिल कर इस पूरे मामले की जांच के लिए स्वतंत्र विशेष जांच दल SIT गठित करने की मांग की है.