मेटा पर इटली ने करीब ₹7,800 करोड़ का जुर्माना लगाया है. मामला सिर्फ डाटा चोरी का नहीं, बल्कि आपकी सहमति यानि कंसेंट का है. दरअसल, फेसबुक के एंड्रॉयड एप में एक फीचर था नाम था गेट सजेशंस फ्रॉम गैलरी व्हेन ब्राउजिंग फेसबुक. आप फेसबुक चला रहे है और फेसबुक आपको सुझाव दे रहा है की आपके फोन की गैलरी में मौजूद कौन-सी तस्वीरें या वीडियो आप पोस्ट कर सकते है. अब सुनने में ये एक कंफर्टेबल फीचर लगता है, लेकिन सवाल है कि फेसबुक को आपकी निजी गैलरी तक पहुंच किसने दी? इटली के डाटा प्रोटेक्शन रेग्युलेटर का कहना है कि मेटा ने इसके लिए अलग और क्लियर मंजूरी नहीं ली. ये फीचर डिफॉल्ट रूप से एक्टिव था और यूजर को ये ठीक से बताया नहीं गया की उसकी गैलरी तक मेटा पहुंच गया है. यानि एक सिंपल सी परमिशन और उसके साथ ही आपके पर्सनल फोटोस और वीडियोस तक फेसबुक की पहुंच का रास्ता खुल गया. मेटा इस फैसले के खिलाफ अपील करने जा रहा है, लेकिन इस पूरे विवाद में एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है की क्या किसी एप को फोन की एक अनुमति मिल जाने का मतलब ये है कि उसे आपकी हर निजी चीज तक पहुंच का अधिकार मिल गया?