रुद्रप्रयाग में बोलेरो, टिहरी में बद्रीनाथ जा रही बस गहरी खाई में गिरी... उत्तराखंड में 2 बड़े सड़क हादसे

  • 1:35
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026

उत्तराखंड में आज दो सड़क हादसे हुए हैं. इन हादसों में 10 लोगों की जान अब तक जा चुकी है. एक हादसा रुद्रप्रयाग में हुआ, जहां बारात से लौट रही बोलेरो गाड़ी खाई में  गिर गई. बोलेरो हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हैं. दूसरा हादसा टिहरी जिले के गुलर के पास हुआ. बद्रीनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी. अब तक 6 लोगों की मौत यहां पर हो गई है.