पंजाब से जहां पर एक के बाद एक कई ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रही हैं. पंजाब के गुरदासपुर में हेड कांस्टेबल का मर्डर कर दिया गया, सिर में गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया गया. आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है, लेकिन ADGP प्रवीण कुमार ने फिलहाल आतंकी एंगल की पुष्टि यहां पर नहीं की है. ADGP बोले हैं कि हत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.