पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की हत्या के मामले में एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हत्या से कुछ देर पहले दो मोटरसाइकिल सवार उन्हें अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं. शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया है कि फुटेज में पुलिसकर्मी का कथित अपहरण दिख रहा है.