बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री यूपी के कुंडा में पहुंच चुके हैं, जहां आज शाम से वह रामकथा सुनाएंगे. इस राम कथा के लिए राजा भैया ने खास तैयारियां की हैं. बताया जा रहा है कि रोजाना एक लाख लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा आसपास के बाजारों को सजा दिया गया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बाबा बागेश्वर का विरोध करने के बाद से ये रामकथा कार्यक्रम एक राजनीति मुद्दा बन गया है. आइए आपको बाते हैं कि रामकथा से पहले कुंडा में कैसे हैं हालात.