छठ पूजा संपन्न हो गई. आस्थावान लोगों ने पूरे विधि-विधान से नदियों और जलाशयों के किनारे छठ पूजा में हिस्सा लिया. दिल्ली में भी यमुना किनारे करीब 11 KM लंबा छठ घाट बनाया गया. व्रत के बाद सभी व्रती यानी पूजा करने वाले अपने घर चले गए, लेकिन यमुना में प्रदूषण, उसमें तैर रहे प्रदूषित झाग पर सियासत जारी है. पहले जो आरोप BJP आम आदमी पार्टी पर लगाती थी, वही आरोप अब आम आदमी पार्टी रेखा गुप्ता सरकार पर लगा रही है कि दिल्ली में यमुना का पानी पीने लायक तो छोड़िए, छूने लायक नहीं है.
नदी के प्रदूषण को मापने के लिए BOD यानी बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड की तय मात्रा 3 mg प्रति लीटर है. जबकि बीते आठ साल के आंकड़े कहते हैं कि 2024 में BOD 3 mg की जगह 66 mg तक है. 2025 में यही आंकड़ा 70 mg तक पहुंच गया. BOD यानी यमुना के पानी की गंदगी को खत्म करने के लिए कितनी ज्यादा ऑक्सीजन चाहिए, उसे मानते हैं. ज्यादा BOD यानी ज्यादा प्रदूषण. हालांकि 2026 के आंकड़ों में कंपैरेटिवली कुछ सुधार हुआ है, लेकिन ISBT पर BOD का स्तर 30 mg प्रति लीटर तक पाया गया. तो क्या माना जाए, यमुना साफ है या पूरी तरह प्रदूषित?