बाब-अल-मंदेब से सऊदी आर्मी भागी! हूतियों ने यमन में ऐसे पलट दी बाजी

  • 6:08
  • प्रकाशित: नवम्बर 16, 2026

यमन (Yemen) में एक बार फिर भयंकर युद्ध छिड़ गया है. सऊदी अरब (Saudi Arabia) के समर्थन वाली फौज को रणनीतिक रूप से बेहद अहम बाब अल-मंदेब (Bab al-Mandeb) से 40 दिन के फेल ऑपरेशन के बाद पीछे हटना पड़ा है. अब हूती विद्रोहियों (Houthis) ने इस अहम समुद्री रास्ते पर कब्जा कर लिया है और वो अदन (Aden) शहर से मात्र 60-70 किलोमीटर दूर हैं. इसके साथ ही हूतियों ने सऊदी की राजधानी रियाद पर भी मिसाइल और ड्रोन हमले (Missile Attacks) किए हैं. लाल सागर (Red Sea) में इस नए तनाव से दुनिया भर में भयंकर तेल संकट (Oil Crisis) आने का खतरा मंडराने लगा है. इस वीडियो में समझिए कैसे हूतियों ने बाजी पलटी, जायंट्स ब्रिगेड्स क्यों फेल हुई और इसका पूरी दुनिया पर क्या असर होगा.

संबंधित वीडियो