यूपी चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की बैठक जो आज होने वाली थी वो टल गई है. सूत्रों के मुताबिक, अब आज समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं की मुलाकात नहीं होगी. सोनिया गांधी के किताब विमोचन से पहले अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के बीच बातचीत हुई है. दोनों ने समन्वय समिति बनाने पर सहमति अपनी जाहिर की है. समिति के ऐलान के बाद अब मुलाकात हो सकती है यानि अब कांग्रेस पार्टी की और समाजवादी पार्टी दोनों की यहां पर समन्वय समिति बनाई जाएगी और वो समिति के सदस्य जो होंगे वो आपस में सीट बंटवारे पर मंथन करेंगे.