13 फीट लंबे किंग कोबरा से हड़कंप, आंध्र प्रदेश में रिहायशी इलाके में घुसा दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप

  • 1:46
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में पुरम गांव में 13 फीट लंबे विशालकाय किंग कोबरा ने दहशत फैला दी. मस्जिद स्ट्रीट पर एक निर्माणाधीन इमारत में ये विशाल सांप घुस गया, जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. डरे-सहमे ग्रामीणों ने सांप से दूरी बनाए रखी और तुरंत स्नेक रेस्क्यूअर वेंकटेश को मदद के लिए बुलाया. वेंकटेश ने मौके पर पहुंचकर बड़ी सावधानी के साथ इस जहरीले सांप को रेस्क्यू किया. बता दें कि किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप है, जो अपने शानदार फन और शक्तिशाली उपस्थिति के लिए जाना जाता है. आंध्र प्रदेश के पूर्वी घाट के जंगल इस सांप प्रजाति के लिए महत्वपूर्ण आवास प्रदान करते हैं.