यूपी चुनाव के लिए BJP का मेगा प्लान, 403 सीटों पर जन चौपाल लगाएगी पार्टी

  • 6:31
  • प्रकाशित: नवम्बर 17, 2026

उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. मथुरा में पार्टी की 2 दिनों की चिंतन बैठक का आज दूसरा दिन है. बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंच चुके हैं. इस दौरान उन्होंने गौ सेवा भी की. आज की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे और साथ ही बीजेपी की कोर कमेटी की जो बैठक है, उसके भी होने की संभावना है. यहां पर संगठन को मजबूत करने, जातीय समीकरणों को बैठाने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा और देखना होगा कि किस तरह से जो PDA कार्ड खेला जा रहा है विपक्ष की तरफ से, समाजवादी पार्टी की तरफ से, उसका किस तरह से जवाब देती हुई बीजेपी यहां पर नजर आएगी, इन तमाम रणनीतियों पर चर्चा होगी.