लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने आज कांग्रेस के छह सांसदों को 5 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया. इन सांसदों पर अध्यक्ष की ओर कागज फाड़कर उछालने का आरोप है. इन पांच सांसदों में गौरव गोगोई, अधीर रंजन चौधरी,रंजीत रंजन, एमके राघवन, सुष्मिता देब और के सुरेश शामिल हैं.