पप्पू यादव के प्रदर्शन पर बवाल, लोकसभा सचिवालय ने जताई नाराजगी

  • 2:21
  • प्रकाशित: जुलाई 31, 2026

पप्पू यादव के साधु वेश में संसद पहुंचने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. लोकसभा सचिवालय ने इस पर सख्त आपत्ति जताई है. सचिवालय का कहना है कि संसद भवन परिसर में इस तरह के आचरण की अनुमति नहीं दी जा सकती. लोकसभा सचिवालय के दिशानिर्देशों के अनुसार मकर द्वार पर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की इजाजत नहीं है. सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि संसद की गरिमा, मर्यादा और नियमों का पालन सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य है. इस मामले को लेकर संसद परिसर में राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है.