NPR की बात जो कल से शुरू हुई है, जिसके लिए सरकार ने पैसे भी एलॉट कर दिए हैं. इसके बाद से जो लोग सीएए और एनआरसी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं उनके अंदर डर और बैढ़ गया है. वह इसे शुरुआत मानते हैं एनआरसी की. एनडीटीवी से बातचीत में राजनीतिक विश्लेषक देश रतन निगम ने कहा कि हमें इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है. मैं आपके सामने यह साफ करना चाहता हूं कि यह एक सामान्य सी प्रक्रिया है. वहीं इस मुद्दे पर जामिया के स्कॉलर राहुल कपूर ने कहा कि देश में भ्रम कोई और नहीं बल्कि गृहमंत्री और पीएम खुद फैला रहे हैं. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि ये लोग देश के संविधान के खिलाफ ऐसे कानून को लाने की तैयारी में है.