रवीश कुमार का प्राइम टाइम: क्या जनसंख्या रजिस्टर NPR से ही NRC नागरिकता रजिस्टर की शुरुआत होती है?

  • 35:13
  • प्रकाशित: दिसम्बर 25, 2019
क्या राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर NPR का वाकई NRC नागरिकता रजिस्टर से कोई संबंध नहीं है? मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह ने एक लंबे से इंटरव्यू में बार-बार कहा कि NPR सिर्फ जनसंख्या का रजिस्टर है. उसके आधार पर जनगणना की जाती है. उसका नागरिकता रजिस्टर से कोई लेना देना नहीं है. जनसंख्या रजिस्टर तैयार किया जाता है, ताकि पता चले कि देश के भीतर कौन-कौन रह रहा है और उसके लिए सरकार योजनाएं बना सके. जनसंख्या रजिस्टर का नागरिकता रजिस्टर से कोई संबंध नहीं है. अमित शाह बार-बार समझाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं कि इसे एनआरसी से न जोड़ा जाए, लेकिन जैसे ही आप गृहमंत्री के बयान के बाद गृह मंत्रालय के दस्तावेज़ देखते हैं तो आपके मन में सवाल उठना चाहिए कि किस पर भरोसा करें? गृहमंत्री के ज़ुबानी बयान पर या फिर उनके मंत्रालय के लिखित जवाबों पर. हर जगह लिखा है कि NPR नागरिकता रजिस्टर का पहला चरण है. तो क्या सरकार एनपीआर के नाम पर नागरिकता रजिस्टर का काम शुरू करने जा रही है? क्या जो लोग कह रहे हैं कि एनपीआर शुरू होने का मतलब है कि एनआरसी शुरू होने जा रही है?

संबंधित वीडियो