IPL Scam BREAKING: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल मैचों के दौरान वीआईपी और कॉम्प्लीमेंट्री पासेस को ब्लैक मार्केट में बेचने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की जांच में सीधे दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अधिकारियों के तार इस घोटाले से जुड़ते दिख रहे हैं। आरोपी पंकज यादव ने कबूला है कि उसे सीधे अंदर से पास की डिलीवरी होती थी। देखिए कैसे क्रिकेट के फैंस की जेब पर डाका डाला जा रहा था।