भारत का संविधान सभी व्यक्ति को एक सामान अधिकार देता है: सुशांत सिंह

  • 13:55
  • प्रकाशित: दिसम्बर 18, 2019
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून को देश के संविधान के खिलाफ बताया है. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि देश का संविधान सभी व्यक्तियों को एक सामान अधिकार देता है ऐसे में अगर हमारी सरकार किसी धर्म या समूदाय विशेष से यह अधिकार छीनती है तो यह सही नहीं होगा. सुशांत ने कहा कि छात्रों का प्रदर्शन करना सही है. उन्हें अधिकार है कि वह उन चीजों के लिए प्रदर्शन कर सकें जो उन्हें सही नहीं लगता है. छात्रों द्वारा प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है. हमारे समय में हमनें भी मंडल कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन किया. उस समय के प्रदर्शन और भी उग्र थे लेकिन पुलिस आज की तरह छात्रों की पिटाई नहीं करती थी.

संबंधित वीडियो