11 साल में भारत Top-5 में... Sambit Patra का Mallikarjun Kharge पर करारा पलटवार | BJP | Congress

Delhi में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के तंज का तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब 11 साल पहले मोदी प्रधानमंत्री नहीं थे, तब भारत कमजोर देशों में गिना जाता था, लेकिन अब भारत टॉप-5 में है। उन्होंने पीएमओ के पुराने रवैये और आज के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तुलना करते हुए भारत के बदलाव को नया हिंदुस्तान बताया। उन्होंने कहा, "खरगे जी ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर तंज कसा है। उन्होंने इसे डरावना सपना बताया है। खड़गे जी को याद कीजिए ग्यारह साल पहले जब मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं थे तब भारत की गिनती पांच कमजोर देशों में होती थी। हम नीचे से पांच देशों में से एक थे। पांच कमजोर देश से आगे बढ़कर पीएम मोदी के नेतृत्व में इन 11 वर्षों में भारत टॉप 5 देशों में एक है। यह भारत का सफर है...खरगे जी याद कीजिए ग्यारह साल पहले एक समय था जब तत्कालीन प्रधानमंत्री पीएमओ में आतंकवादियों से मिलते थे। कश्मीर के अलगाववादियों से मिलते थे, उनका सम्मान करते थे...और आज ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवादियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया गया है ये आज का नया हिंदुस्तान है...."

संबंधित वीडियो