एक तरफ जहां दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़े हैं वहीं तमिलनाडु से अच्छी खबर आई है. कोरोना के खिलाफ कारगर रणनीति की वजह से अब वहां हर रोज 2000 से कम केस आ रहे हैं. राज्य में एक वक्त 6900 केस हर रोज आ रहे थे लेकिन फिर रणनीति में बदलाव किया गया जिसका असर अब नजर आ रहा है.