By-Election Results | बंगाल उपचुनाव में BJP की बल्ले-बल्ले

  • 0:59
  • प्रकाशित: अक्टूबर 09, 2026

चार राज्यों में विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट पर हुए उपचुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. शुरुआती रुझानों और परिणामों में पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. वहीं, पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर भी बीजेपी उम्मीदवार हासी रानी रथ को 1.45 लाख से अधिक वोटों की बढ़त मिलती दिखाई दी. गौरतलब है कि इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से करीब 9,000 वोटों के अंतर से जीते थे. तमिलनाडु की धारापुरम सहित दोनों सीटों पर मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK बढ़त बनाए हुए है. वहीं, असम की नागांव लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. इसके अलावा पुडुचेरी की खट्टनचावड़ी सीट पर एनडीए समर्थित एनआर कांग्रेस (NRC) के उम्मीदवार अशोक आनंद ने जीत हासिल कर ली है. उपचुनाव के ये नतीजे संबंधित राज्यों की राजनीतिक तस्वीर को प्रभावित कर सकते हैं और विभिन्न दलों के लिए आगामी चुनावों से पहले अहम संकेत माने जा रहे हैं.