तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले (Tiruvallur District) की एक सीफूड फैक्ट्री (Seafood Processing Unit) में खतरनाक अमोनिया गैस लीक (Ammonia Gas Leak) होने से एक बहुत बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया है. इस हादसे में अब तक 7 महिला मजदूरों (7 Women Dead) की मौत हो चुकी है. फैक्ट्री में असम, ओडिशा और झारखंड के प्रवासी मजदूर काम कर रहे थे. गैस का असर इतना भयानक था कि मजदूरों के नाक और मुंह से खून आने लगा. कुल 67 मजदूरों को वेल्स अस्पताल और वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 9 गंभीर मरीजों को चेन्नई के स्टेनली मेडिकल कॉलेज (Stanley Medical College Hospital) भेजा गया है. मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (CM C. Joseph Vijay) ने 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है. जानिए इस खौफनाक घटना की पूरी सच्चाई NDTV India के इस वीडियो में सिद्धार्थ प्रकाश के साथ.